Spread the love
Oplus_131072

भिलाई-दुर्ग 09.12.2025

*भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर पुलिस पोर्टल में प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों का किया गया निराकरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यरत सीसीटीएनएस/साइबर ऑपरेटर्स को किया गया पुरस्कृत

Oplus_131072

दुर्ग जिला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार *भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर पुलिस पोर्टल ( जिसमें धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर बुलिंग एवं बच्चों के खिलाफ अपराध) एवं हेल्प नंबर 1930* में प्राप्त ऑनलइन शिकायतों का निराकरण एवं *सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित eDAR/iRAD पोर्टल ( जिसमें सड़क सुरक्षा में सुधार एवं दुर्घटना मुआवजे के दावे को तेज करने के लिए बनाया गया है)* में जिले के समस्त थानों में संबंधित प्रकरणो का एंट्री करने का कार्य किया जा रहा था l

दिनांक 08.12.2025 को दुर्ग जिला में साइबर पुलिस पोर्टल एवं हेल्प नंबर 1930 में प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण एवं eDAR/iRAD पोर्टल में जिले के समस्त थाना/चौकी में संबंधित अपराधों का एंट्री का कार्य पूर्ण करने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग द्वारा सीसीटीएनएस/सायबर में कार्यरत 22 ऑपरेटरों* को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से पुरुस्कृत किया गया l

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *