Spread the love

        

Oplus_131072

   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य  समिति सदस्य एवं जिला अध्यक्षों महामंत्रीयो की घोषणा के पश्चात दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्रियों का जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव पांडेय, युवा मोर्चा प्रदेश कन्या शक्ति सह संयोजिका संस्कृति वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिव्या कलिहारी, ममता देवांगन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देश लहरे युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव का अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर जिला भाजपा पदाधिकारी शिवेंद्र परिहार, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, उपस्थित रहे |

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा के मार्गदर्शन के पश्चात एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्रियों की घोषणा की गई निश्चित तौर पर इन सभी के द्वारा दुर्ग जिले के समस्त 17 मंडलों में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करके भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं केंद्र राज्य सरकार की जनहित कार्य योजनाओं को आम जनमानस के बीच ले जाकर उन्हें उन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेतु की तरह कार्य करना और आगामी आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अभी से तैयारियां प्रारंभ करनी है |

Oplus_131072

             जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंच निष्ठा के आधार पर कार्य करती है लगातार संगठनात्म कार्यों के आधार पर  संगठनात्मक गतिविधियों संचालित करती रहती है और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता आपस में तालमेल बनाकर कार्यो का संपादन करती है मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी की अपेक्षा पर खरा उतरेंगे |

आयोजित कार्यक्रम में राजा महोबिया,रजनीश श्रीवास्तव,जितेंद्र सिंह राजपूत, नितेश साहू रितेश शर्मा नीलेश अग्रवाल जय श्री राजपूत जूही चंद्राकर  चंद्रकिरण मिश्रा ,रूपेश्वरी साहू ,किरण चंद्राकर ,निरंजन दुबे, उपस्थित रहे|

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *