बीएसपी के काम में बांधा उत्पन्न करना हमारा काम नहीं उसके तरक्की के लिए में अपना पूरा समर्थन दूंगा
MLA देवेंद्र भिलाई सत्याग्रह के इस आंदोलन में 2 दिन उपवास में बैठे

भिलाई,
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेल बीएसपी प्रबंधन के जन विरोधी निर्णय के खिलाफ गांधी वादी तरीक़े से विरोध प्रदर्शन आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ।MLA देवेंद्र ने 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को 2 दिवसीय उपवास रखने की बात की थी जिसकी शुरवात आज हो गई।
विधायक श्री यादव सिविक सेंटर भिलाई चौक पर सुबह 10 बजे से हड़ताल पर अपने समर्थकों एवं यूनियन व सामाजिक संगठनों के साथ 2 दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर चुके हैं।
विधायक यादव का कहना है कि सेल – बीएसपी प्रबंधन बजट में कटौती कर कार्मिकों, ठेका श्रमिकों, सेवानिवृत्त और पूर्व कार्मिकों को दी जाने वाली शिक्षा,चिकित्सा और आवास जैसे अनिवार्य और महत्वपूर्ण सुविधाओं में कटौती कर रही है। लीज और रिटेंशन स्कीम के तहत आबंटितों आवास की शर्तों में बदलाव कर किराए की दर मे मनमानी बढ़ोतरी की गई है, लीजधारियों को नोटिस जारी आवास खाली करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। संयंत्र में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की छंटनी किया जा रहा है। उनके हक का मिनिमम वेज नहीं दिया जा रहा है। संयंत्र को निजीकरण की ओर धकेल रहे हैं।
विदित हो कि विधायक भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी डायरेक्टर इंचार्च सी आर महापात्र से मुलाकात कर लोगों की समस्याओ से अवगत कराया था और कार्मिक एवं जनहित मे नई रिटेंशन स्कीम को वापस लेने की आग्रह किया था। साथ ही रिवर्स बिडिंग को बंद करने, भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा निर्धारित दर है उसका भुगतान समय पर वर्करों को दिए जाने,बीएसपी टाउनशिप के मार्केट की दुकानों के लीज के विषय का निराकरण और जब तक निराकरण नहीं जाता है तब तक कार्यवाही नहीं करने के संबंध में किए गए पत्र से अवगत कराया था।
आज यूनियन नेताओं ने भिलाई मागे अपना अधिकार भिलाई सत्याग्रह के ये आंदोलन में अपनी सभागिता एवं समर्थन विधायक देवेंद्र यादव को दिया।
सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने कहा कि इस भिलाई स्टील प्लांट में शुरुवाती दौर में 72 हजार कर्माचारी प्लांट में काम करते थे। आज वह घट के 13 हजार हो गए है। प्राइवेट ठेकेदारों के व्यक्तियों से काम लिया जा रहा हैं।वही 39 दिनों का एरियस वेतन का आज तक पता नहीं है।लोकसभा के सांसद विजय बघेल बीएसपी कर्मचारियों के इस मुद्दे पर आखिर कर चुप क्यों है।इस बात पर चुप्पी उनकी दुर्भाग्यजनक है। ये चोरी नहीं डाका है।भाजपा सरकार देश को बेच रही है,हर चीज निजीकरण कर रही है। मैत्रीबाग गार्डन, स्कूल,अस्पताल ओर खाली पड़ी जमीनें सब को बेचना चाहती है जिसका हम पूर्वजोर विरोध करते है।
भिलाई के मैत्री गार्डन को शहर से दूर 100-150 किलोमीटर से लोग इस मैत्री गार्डन देखने आते है बीएसपी के कर्मचारी है जो रेल की पटरी का निर्माण करते ,चंद्रयान व रॉकेट में लगने वाले स्टील का निर्माण बी.एस.पी का कर्मचारी ही अपनी मेहनत से बना रहा है।
लेकिन कर्मचारियों का वेतन में लगातार कटौती बीएसपी प्रबंधन एवं केंद्र सरकार कर रही है।कई पूर्व रिटायर्ड ईडी के अधिकारी यूनियन नेताओं से कह रहे है कि भिलाई को बचा लो।
आज छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिला नशे की लत में हैं। पव्वारा कोकड़ी ग्राम का युवा नशे की चपेट में है ऐसे में देश विश्व गुरु कैसे बनेगा देश को बचाने के लिए महात्मा गांधी के सपनों को बचाना होगा
भारत निर्माण में हम सभी का हाथ मजबूती के साथ उठना चाहिए।
ए.सी.सी जे.पी अदाणी को देने के बाद अब की बारी बी.एस.पी प्लांट की है बी.एस.पी प्लांट नाम बदलकर ए.एस.पी प्लांट (अदाणी स्टील प्लांट) करने जा रहे है।
यहां के ठेका श्रमिक कर्मियों को मिनिमम वेतन सही समय में नहीं दिया जा रहा है। परमानेंट कर्मचारियों को निकाला जा रहा है।कांट्रेक्टर सेल के ठेकदारों के कर्मियों से काम लिया जा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार मजदूरों पर थोपना चाहती है। केंद्र सरकार इस्पात उद्योगों में हस्तक्षेप करना अपना बंद करे।
एस.पी डे यूनियन नेता ने कहा कि टाउनशिप खाली कराया जा रहा है सेक्टर 9 हॉस्पिटल जिसमें छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लोग यहां इलाज कराने आया करते थे।लेकिन डॉक्टरों की भर्ती नहीं होना अस्पताल को निजी हाथों में सौंपना का हम पूर्वजोर विरोध करते है।
फौजी अरुण सिंह सिसोदिया ने कहा कि अदाणी का कोयला डंप करने के लिए बी.एस.पी की जमीन को खाली कराया जा रहा है और ये प्लांट को अदाणी को देने की तैयारी चल रही है जिसका हम पूर्वजोर विरोध करते है।
युवा विधायक देवेंद्र यादव ने आयोजन स्थल पर एक पंपलेट 11 बिंदुओं का उपस्थित लोगों के बीच वितरण किया जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से बी.एस.पी के तहखाने में चल रही गुप्तगू अब सार्वजनिक हो गई है।
सरकार और सेल प्रबंधन भिलाई शहर की गौरवशाली अस्मिता और रोजगार के केंद्र को जिस तरह से निजी हाथों में सौंपने तैयार है वह सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय होगा। आज यही हम इस निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं करेंगे तो कल का भविष्य हमें माफ नहीं करेगा। हम बी.एस.पी के दुश्मन नहीं है, केवल मनमाने तरीके से स्कूल ,अस्पताल,मनोरंजन के केंद्र मैत्रीबाग जू को सरकार के इशारे पर निजी हाथों ने देने के फैसले का हम विरोध कर रहे है जिसका भिलाई वासियों पर बुरा असर होगा।
भिलाई की भलाई के लिए में आवाज उठा रहा हु आवाज को एकजुट होकर बुलंद करे हम लोग,इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी तरह से बी.एस.पी के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर कर रहे है। बी.एस.पी के तरक्की के लिए हमें जो समर्थन चाहिए हम देने को तैयार है।बसे बसाए शहर को में बर्बाद होते नहीं देख सकता।
सेवा दल के लड्डन सिद्दीकी ने सेवा दल के साथियों के साथ गांधी टोपी एवं माला पहनाकर देवेंद्र यादव का स्वागत किया।
राजेंद्र परगनहिया ने कहा कि इस भिलाई सत्याग्रह आंदोलन को कुछ लोग सफल ना हो कर के जगह जगह मीटिंग ले रहे थे जो असफल हुए ।और उपस्थित भीड़ ने ये साबित कर दिया कि इस संवेदनशील मुद्दे पर भिलाईवासी खुल कर समर्थन दे रहे है।सेक्टर 9 अस्पताल के कर्मचारियों ने भी धरना स्थल पर आकर अपन समर्थन दिया। वहीं हम सभी देवेंद्र यादव के इस मुहिम को पूरा समर्थन देते है,प्रबल रूप हम इस निजीकरण का विरोध करते है।
वहीं कार्यक्रम स्थल के आस पास भारी पुलिस बल,LIB,DSB के लोग भी मौजूद रहे।
ना डरेंगे ना झुकेंगे रिटेंशन धारी, निजीकरण के खिलाफ हमारी लड़ाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विधायक देवेंद्र यादव आज शाम 5 बजे मीडिया के साथियों को आज इस मुद्दे पर संबोधित करेंगे ।
इस कार्यक्रम में अपना समर्थन देने वाले में सीटू से उपाध्यक्ष डीवी एस रेड्डी,महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेद्वी,यूनियन नेता गजेन्द्र सिंह नोहर,सेक्टर 9 अस्पताल के कर्मचारी बीएसपी के कर्मचारी यूनियन नेता,पूर्व राज्य मंत्री नीता लोधी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर जन्बंधु,गौरव श्रीवास्तव,सभापति गिरिवर बंटी साहू,अरुण सिसोदिया,पार्षद सीजू एंथोनी,लक्ष्मीपति राजू,राजेश चौधरी,लालचंद वर्मा,सेवन कुमार,साकेत चंद्राकर,के जगदीश,लड्डन सिद्दीकी, है हरीश सिंह,उमेश साहू,आदित्य सिंह,एकाक्ष बंछोर, गफ्फार मन्नान, अभय सोनी,गिरी राव,करीम खान,अजय शिरबावरीकर,संजीत चक्रवती,समयलाल साहू,विनोद उपाध्याय,निरंजन बिसाई, जी.राजू,सनीर साहू, कन्हैया चू राहें आशीष शुक्ला, मिक्के भैया,शरद मिश्रा,आसिफ खान, फराज अहमद,अफरोज खान,सुनील रामटेके,अशोक पंडा,जावेद खान,अमित चंद्राकर sp डे,प्रमोद कुमार मिश्रा,आदि अन्य लोग मौजूद थे। युवा कांग्रेस,NSUI के नेता बड़ी तादाद में बाइक रैली की शक्ल में कार्यक्रम स्थल में शामिल हुए।