जनता की तकलीफ को समझने वाला ही होता है सच्चा नेता
भिलाई,
भिलाई सत्याग्रह के इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर से भिलाई पहुंचे युवक कांग्रेस के युवा नेता सुबोध हरितवाल ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि देवेंद्र यादव मेरे छोटे भाई एवं मित्र हैं. छत्तीसगढ़ का हर युवा उनके संघर्षों को जनता और समझता है. देवेंद्र के संघर्ष की बात हमने भी करीब से समझी है. इस भिलाई आंदोलन में हम छत्तीसगढ़ की जनता एवं देवेंद्र के साथ हैं. जनता की तकलीफ को समझने वाला युवा नेता देवेंद्र यादव सच्चा नेता है. निजीकरण के हम खिलाफ हैं. भिलाई सत्याग्रह का यह आंदोलन सरकार में बैठे लोगों को मुंहतोड़ जवाब है. कांग्रेस पार्टी का मकसद तोड़फोड़ विवाद करना नहीं है. लोगों की तकलीफ एवं जनता की तकलीफों को कांग्रेस पार्टी व देवेंद्र भाई अपनी अंतिम लड़ाई जारी रखेंगे. सेक्टर 9 सहित बीएसपी के निजीकरण का मैं पुरजोर विरोध करता हूँ. सेक्टर 9 अस्पताल छत्तीसगढ़ का सबसे मुख्य अस्पताल है, इसका निजीकरण करना गलत होगा. वर्ष 95-96 में मेरे पिता को फ्रैक्चर हुआ था उनका इलाज भी सेक्टर 9 के योग्य डॉक्टर के द्वारा किया गया. जिससे वे जल्दी स्वस्थ हो गए थे. भिलाई सत्याग्रह का यह समर्थन आगे चलकर घर घर में बीएसपी के निजीकरण का मामला जो केंद्र सरकार की बातों को जनता के बीच पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता करें. आज यह स्थिति है कि बीएसपी के आवास लोगों से खाली करवाए जा रही. किराया 24000 से 30000 तक वसूला जा रहा है. यह कहां तक न्यायोचित है. बी एस पी का निजीकरण नहीं होना चाहिए. मैं देवेंद्र यादव एवं पूरी कांग्रेस पार्टी की निजीकरण की लड़ाई के विरोध में अपना पूरा समर्थन देता हूं.