Spread the love
Oplus_131072

बीएसपी के निजीकरण का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध हम देवेंद्र और जनता के साथ

भिलाई,

भिलाई सत्याग्रह के आंदोलन मेंअपना समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विकास की आधारशिला रखी उन्होंने स्वास्थ्य, औद्योगीकरण एवं कृषि क्षेत्र की योजनाओं पर काफी काम किये. यह बीएसपी कारखाना भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की देन है. केंद्र सरकार जो पूरे देश में निजीकरण का काम कर रही है उसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है. एम एल ए देवेंद्र को मैं वर्ष 93 से जानता हूं. उन्होंने जो भिलाई सत्याग्रह का नाम रखा है उसमें सत्य की विजय होगी और आज मेरे पिता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा का जन्मदिन है. उस कार्यक्रम में भी एम एल ए देवेंद्र शामिल हुए और उन्होंने स्वर्गीय बाबूजी मोतीलाल वोरा जी का आशीर्वाद भी लिया. उनके इस सत्याग्रह का उद्देश्य न्याय करेगा. गांधी जी ने भी उपवास रखकर कई बड़े आंदोलन किया. आज देवेंद्र यादव भी गांधीगिरी तरीके से उपवास रखकर भिलाई सत्याग्रह की शुरुआत कर चुके हैं. उनके साथ सुबोध हरितवाल, आर. एन. वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,फतेह सिंह भाटिया, अजय मिश्रा, सोनू साहू, ऋषभ जैन, अतुल चंद्र साहू, मनोज पांडे, रिसाली महापौर शशि कला सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, रतना नारमदेव, शिखा राय, गुरलीन सिंह, पलाश लिमेश, विभोर दुरगरकर, भास्कर, अभय सोनी, अमित जैन, संदीप वोरा, मनीष तिवारी, केशव चौबे, अरविंद राय,  प्रशांत गोस्वामी, गौरव श्रीवास्तव, तुलसी पटेल, चंद्र भान साहू, अनूप डे सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *