
भिलाई,
शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर भिलाई में उमंग 2025 के तहत् बीसवें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शाला प्रांगण में सम्पन्न हुआ। उमंग 2025 की इस कड़ी में प्री -प्राइमरी से हायर विंग तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह का आरंभ राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान से हुआ। पुरस्कारों की श्रृंखला में सत्र् 2024 – 25 में बारहवीं कक्षा से योगिता को 51000/-रू की राशि, दसवीं कक्षा से शौर्य कुमार साहू एवं अंकित देवांगन को 25000/- की नगद राशि तथा इसी कड़ी में क्रमशः दसवीं कक्षा से समृद्धि शर्मा, अश्मिकी द्विवेदी को 15000/-रू. की राशि, बारहवीं कक्षा से रिया कुर्रे के साथ दसवीं कक्षा से समीर पटेल, अनीश कुमार देवांगन, श्रेया महापात्रा, भव्य देवांगन, तेजस साहू को नगद 11000/-रू. की राशि से सम्मानित किया गया।

बारहवीं कक्षा से योगिता को भूगोल में शत-प्रतिशत अंक अर्जित करने हेतु 2000/-रू. की राशि तथा दसवीं कक्षा से शौर्य कुमार साहू को विज्ञान में, अंकित देवांगन को ए.आई. में तथा समृद्धि शर्मा को मार्केटिंग में सम्पूर्ण अंक लाने हेतु 1000/-रू.की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। पुरस्कारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विगत सत्र में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम तथा द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। बारहवीं कक्षा से रिशिता गुलहाने, आदित्य चैधरी, महावीर राठी, रितेश देवांगन, विधि विश्वकर्मा, पीयूष वर्मा, आयशा इकबाल अन्सारी, तहजीब रजविया को 88 प्रतिशत से अधिक अंक लाने हेतु 5000/-रू.की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राम गोपाल गर्ग महानिरीक्षक, दुर्ग पुलिस तथा विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती तरल गर्ग, सामाजिक कार्यकत्र्ता की उपस्थिति थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार, प्रिंसिंपल, शकुन्लता विद्यालय रामनगर ने की।
मुख्य अतिथि माननीय रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ शारदा विद्यालय में कला एवं संस्कृति का ज्ञान दिया जाना सराहनीय हैं। विशेष अतिथि आदरणीय तरल गर्ग ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सब को विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रशिक्षित करना चाहिए जिससे भविष्य में विद्यार्थी गुणवान तथा आत्म निर्भर बन सकंे।
इस अवसर पर संजय ओझा डायरेक्टर शकुन्तकला ग्रुप आॅफ स्कूल्स ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की आगामी योजनाओं का विस्तृत स्वरूप पालकों को बताया तथा विद्यालय एवं विद्यार्थियों की, प्रगति से जुड़े अन्तरिम तथ्यों से भी सबको परिचित कराया। वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय प्रिंसिपल रूद्र कांत झा तथा हेडबाॅय अनुराज पिल्लई, हेडगर्ल सिद्धि ने प्रस्तुत किया। खेल सम्बधी उपलब्धियों का ब्यौरा स्पोट्स कैप्टन प्रगति ओझा ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन हेडबाॅय तथा हेडगर्ल द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गणेश वन्दना, बजरंगी बीट तथा नन्हें मुन्नो की थिरकन ने सबका मन मोह लिया । नवरस, चिरमी नृत्य ने सबको अभिभूत कर दिया, छत्तीसगढ़ी तथा मिलेनियल वरसेज जेनजी ने माहौल बनाया तो साऊथ बीट ब्रेकर एवं संस्कृति आॅफ वल्र्ड स्टेज ने उत्सव का रंग ही बदल दिया। इसी क्रम में भारतीय उत्सवों की झांकी ने वातावरण को रंगो तथा खुशियों से भर दिया। डिस्को दीवाने तथा ईट राइट लिव राइट में विद्यार्थियों ने अविस्मरणीय प्रस्तुति दी।
छत्तीसगढ़ के पच्चीस वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित इस उत्सव में शारदा विद्यालय रिसाली से मैनजर ममता ओझा, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिहं, सीनियर मिस्ट्रेस शेष्टि राव, गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर, प्रतीक ओझा एवं वनिता तिवारी उपस्थित थे । उत्सव का संचालन अनुपमा सिंह ने किया।