Spread the love

भिलाई,

Oplus_131072

सनातन धर्म के ध्वजवाहक बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमुख से आयोजित श्री हनुमंत कथा की तैयारी अंतिम चरण की ओर अग्रसर है कार्यक्रम के प्रथम दिवस 25 दिसंबर के दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में सम्मिलित होंगे.

सर्व विदित है कि 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित श्री हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में उत्सुकता का माहौल है और कार्यक्रम की आयोजन समिति सेवा समर्पण समिति के संयोजक और कार्यक्रम के आयोजक राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में तैयारियां जोर-जोर से जारी है | और कार्यक्रम के संपादन और उसकी भव्यता को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है श्री हनुमंत कथा के दौरान धर्म परिवर्तन किए लोगों ने घर वापसी को लेकर समिति से संपर्क किया है जिसे लेकर भी तैयारी किया जा रही है

पार्किंग बेहतर हो सके उसके लिए भी जगह चिन्हांकित कर बैरिकेडिंग और बांस बल्लियों से घेरा किया जा रहा है.वालंटियर कार्ड को लेकर आवेदन लेने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण पर है.समिति के द्वारा परीक्षण के पश्चात सेवा कार्य करने वाले हनुमंत भक्तों को वालंटियर कार्ड दिया जाएगा |

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *