

हॉटल अमित इंटरनेशनल भिलाई में रवि सेल्फ ड्राइव संस्थान के प्रथम वर्षगाँठ पर एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की अनुपस्थिति में उनके निर्देशानुसार सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए । इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव श्री मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष श्री जोगा राव, श्री शाहनवाज़ कुरैशी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, श्री निर्मल सिंह ‘निम्मे’, श्री रमन राव, श्री इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, श्री पंकज शर्मा, श्री वाजीद अंसारी, श्री सुनील यादव जी, सामाजिक एवं मीडिया से जुड़े साथियों की उपस्थिति रही ।

