Spread the love

डेली खबर
संवादाता सर्वेश सिंह

कटनी। मैहर में 11 वर्षीय मासूम दलित बालिका के साथ मां शारदा प्रबंधन समिति के दो कर्मचारियों के द्वारा गत दिवस किए गए अमानवीय कृत्य के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कार्यवाही के क्रम में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। गौरतलब है कि अबोध बालिका के साथ की गई दरिंदगी के बाद से ही मैहर क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है। मैहर मां शारदा प्रबंधन समिति ने दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें बर्खास्त भी कर दिया है। अब जिला प्रशासन ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में उनके घरों पर बुलडोजर चलवा दिया है।
यह हुई थी घटना
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर थाना क्षेत्र देवीजी चौकी अंतर्गत अधराटोला में 11 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि बच्ची भिक्षा मांगती थी, इसी दौरान दो युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अधराटोला पहाड़ की ओर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों युवक बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम रवि चौधरी और अतुल बढोलिया हैं। इस बारे में मैहर एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि करीब 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, इसकी तस्दीक में पाया गया कि बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना हुई इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लड़की का प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Sarvesh Singh KATNI (BUREAU CHIEF)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *