कब है शनि जयंती 2023, जानें शनि देव की पूजा का समय, मुहूर्त और महत्व

[ad_1]

शनि जयंती 2023 कब है तिथि समय और मुहूर्त हिंदी में: पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को सूर्य पुत्र शनि देव की जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनि जयंती के दिन श्रद्धाभाव से पूजा-पाठ करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। लेकिन शनि जयंती का दिन भी शनि देव की पूजा के लिए बहुत खास होता है। शनि जयंती को शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

कब है शनि जयंती 2023 (Shani Jayanti 2023 Date)

धर्म रीलों

पंचाग के अनुसार शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन हुआ था। इसलिए हर साल इसी दिन शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती 19 मई 2023 को है। बता दें कि दक्षिण भारत में वैशाख महीने की अमावस्या के दिन 20 अप्रैल को शनि जयंती मनाई गई वहीं उत्तर भारत में ज्येष्ठ अमावस्या यानी 19 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। शनि देव भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। ज्योतिष में शनि देव को सबसे धीमी गति से चलने वाला माना जाता है।

शनि जयंती 2023 मुहूर्त (Shani Jayanti 2023 Muhurat)

शनि जयंती- शुक्रवार 19 मई 2023
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि प्रारंभ- 18 मई रात 09:42 से
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त – 19 मई रात 09:22 तक

पूजा के लिए मुहूर्त
सुबह 07:11-10:35 (19 मई 2023)
दोपहर 12:18 – 02:00 (19 मई 2023)
शाम 05:25 – 07:07 (19 मई 2023)

शनि जयंती पर शुभ संयोग

इस बार शनि जयंती पर शोभन योग बन रहा है। शोभन योग 18 मई रात 07:37 से 19 मई शाम 06:16 तक रहेगा। शनि जयंती पर वट सावित्री का व्रत भी होगा और इस दिन शनि अपना स्वराशि कुंभ में विराजित होगा, जिससे कि शश योग का निर्माण होगा। शनि जयंती के दिन चंद्र और गुरु दोनों मेष राशि में होंगे, जिससे गजकेसरी योग भी बनेगा। इसके साथ ही शनि जयंती पर बुधादित्य योग, वाशी योग और सुनफा योग का भी निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में शनि देव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें: शनि जयंती 2023: शनि जयंती के दिन करें शनि देव को प्रसन्न, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: यहां बताई गई जानकारी सिर्फ संदेशों और सूचनाओं पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी विशेषज्ञ की जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित सलाह लें।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *