photo courtesy ANI

दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकन यूनियन यानी अफ्रीकी संघ को स्थाई सदस्य के तौर पर जी-20 में शामिल कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वागत भाषण में कहा आज सबकी सहमति से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले मैं अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष को जी-20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

जी-20 ग्रुप में 19 देश शामिल है अर्जेंटीना ,ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा ,चीन ,फ्रांस ,जर्मनी ,भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक आफ कोरिया, मेक्सिको, रूस ,सऊदी अरब दक्षिण अफ्रीका, तुरकिए, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका।

ग्रुप का 20 वन सदस्य यूरोपीय संघ है।

अफ्रीकी यूनियन के इस संगठन में स्थाई सदस्य के रूप में शामिल होने के बाद अब 19 देश और दो संघ इसके सदस्य हो गए हैं।

Jvaed Khan MADHYA PRADESH (HEAD)

Executive Editor https://daily-khabar.com/

By Jvaed Khan MADHYA PRADESH (HEAD)

Executive Editor https://daily-khabar.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *