[ad_1]

04:51 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

117 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। कुसल मेंडिस 73 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब सदीरा समरविक्रमा के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 127/3 है।

04:48 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: कुसल मेंडिस का अर्धशतक

कुसल मेंडिस ने 69 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। यह वनडे में उनका 24वां अर्धशतक है। उनकी बेहतरीन पारी के चलते श्रीलंका की टीम अच्छी स्थिति में बनी हुई है।

04:46 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

108 रन के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा है। पथुम निसांका 60 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें विकटों के सामने फंसाया। अब कुसल मेंडिस के साथ सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 113/2 है।

04:44 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कुसल मेंडिस और पथुम निसांका के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है और दोनों अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा चुके हैं। 23 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 108/1 है।

04:42 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: निसांका और मेंडिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों लंबी पारी खेलने के मूड में दिख रहे हैं और सुपर चार के अहम मैच में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले आए हैं। 21 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 91/1 है।

03:45 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। मेंडिस और निसांका अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर श्रीलंका को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 51/1 है।

03:43 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

34 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। दिमुथ करुणारत्ने 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसन महमूद ने उन्हें विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच कराया। अब निसांका के साथ कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/1 है।

03:41 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पाथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर हैं। दोनों ने मिलकर श्रीलंकाई टीम को अच्छी शुरुआत दी है। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है।

02:38 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहिद हृदॉय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा कसून राजिता, मथीशा पथिराना।

02:36 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। अफीफ हुसैन की जगह नसूम अहमद को मौका दिया गया है। श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं है।

02:35 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: गत चैंपियन है श्रीलंका की टीम

श्रीलंका की टीम ने पिछला एशिया कप जीता था। हालांकि, वह एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। वनडे में श्रीलंका के लिए चैंपियन बनना आसान नहीं होगा, लेकिन यह टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेगी।

02:33 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: सुपर चार में पहला मैच हार चुका है बांग्लादेश

एशिया कप 2023 में सुपर चार का पहला मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। पाकिस्तान की टीम ने आसानी से यह मैच अपने नाम किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए फाइनल की राह आसान हो गई, जबकि बांग्लादेश के लिए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हो गए हैं।

01:58 PM, 09-Sep-2023

SL vs BAN Asia Cup Live: 144 रन पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, असालंका भी पवेलियन लौटे

Live Cricket Score Today, Sri lanka vs Bangladesh Asia Cup 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप में सुपर चार का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच है। बांग्लादेश की टीम सुपर चार के पहले मैच में पाकिस्तान से हार चुकी है और फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को जीत जरूरी है। वहीं, गत चैंपियन श्रीलंका भी जीत के साथ फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगा।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *